दो वारदातों का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, घर-दुकान से चोरी, सोने-चांदी के जेवर बरामद

दिन में रेकी कर रात में देता था वारदात को अंजाम

दो वारदातों का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, घर-दुकान से चोरी, सोने-चांदी के जेवर बरामद
पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर गणेश सैनी सिंडलोई खुराबिसल को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद। आरोपी दिन में कॉलोनियों की रेकी करता था और रात में सूने मकानों को निशाना बनाता। उसके खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज।

जयपुर। खोरा बीसल थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर गणेश सैनी (27) सिंडलोई खुराबिसल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी दिन में कॉलोनियों की रेकी करता था और रात में सूने मकानों को निशाना बनाता था। उसके खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 जून को सरना डूंगर निवासी दिलीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के अहमदाबाद जाने के दौरान चोर घर और दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश 4.35 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और दो घड़ियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार शुदा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र की एक अन्य चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया