एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी

स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित

एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी
एसएमएस अस्पताल के नए आईपीडी टावर को लेकर राज्य स्तरीय एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में निर्माण और संचालन की तैयारियों की समीक्षा। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि टावर का निर्माण पूरा होने में करीब एक वर्ष लगेगा और नियमित संचालन इसके बाद ही शुरू। भवन सात दिन में हैंडओवर होने की संभावना।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल के नए आईपीडी टावर को लेकर राज्य स्तरीय एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खरा सहित संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य और संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि आईपीडी टावर का निर्माण पूरी तरह पूरा होने में अभी लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी कारण टावर का नियमित संचालन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भवन के मेंटेनेंस और आवश्यक तकनीकी कार्य लगातार किए जा रहे हैं। वहीं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खरा ने कहा कि भवन को अगले सात दिनों में हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ाए जाएंगे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए और भविष्य में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
ईरानी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन सुरक्षा के मुद्दे पर ओमान के साथ बातचीत जारी...
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी में फॉरेंसिक ऑडिटर और सीए भी होंगे शामिल
ओडिशा में पाठ्यपुस्तक विवाद गरमाया, कांग्रेस-बीजद ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड का मांगा इस्तीफा 
जोधपुर के एकमात्र राजकीय कन्या महाविद्यालय की बदहाल तस्वीर : आधे विषयों के शिक्षक गायब, गंदे वॉशरूम और पानी की समस्या से जूझ रहीं छात्राएं