जोधपुर के एकमात्र राजकीय कन्या महाविद्यालय की बदहाल तस्वीर : आधे विषयों के शिक्षक गायब, गंदे वॉशरूम और पानी की समस्या से जूझ रहीं छात्राएं

शहर का यह एकमात्र राजकीय गर्ल्स कॉलेज

जोधपुर के एकमात्र राजकीय कन्या महाविद्यालय की बदहाल तस्वीर : आधे विषयों के शिक्षक गायब, गंदे वॉशरूम और पानी की समस्या से जूझ रहीं छात्राएं
के.एन. राजकीय कन्या महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित। नियमित कक्षाएं नहीं लगने, कई पद रिक्त होने, गंदे वॉशरूम और पेयजल की अपर्याप्त व्यवस्था से छात्राएं परेशान। समस्याओं के कारण उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।

जोधपुर। शहर के के.एन. राजकीय कन्या महाविद्यालय में पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति ने छात्राओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर का यह एकमात्र राजकीय गर्ल्स कॉलेज है, जहां जोधपुर शहर के साथ-साथ आसपास के कई गांवों की सैकड़ों छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए रोजाना पहुंचती हैं। इसके बावजूद कॉलेज में शिक्षकों की कमी, गंदे वॉशरूम और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में आधे से अधिक विषयों के शिक्षक नियमित रूप से पढ़ाने नहीं आते, जबकि कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई छात्राएं केवल उपस्थिति दर्ज कराने के बाद लौट जाती हैं क्योंकि पढ़ाने वाला कोई नहीं होता। दूसरी ओर, छात्राओं के लिए बने वॉशरूम की स्थिति भी बेहद खराब है। कई वॉशरूम में पानी तक उपलब्ध नहीं है और गंदगी के कारण उनका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है।

छात्राओं का कहना है कि वे घर से ही वॉशरूम इस्तेमाल करके कॉलेज आती हैं और छुट्टी होने तक इंतजार करने को मजबूर रहती हैं। वहीं, पीने के लिए स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश