दिन-दहाड़े सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, चोरों की तलाश जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही
जामडोली थाना क्षेत्र के गणेश विहार में दिनदहाड़े सूने मकान से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और ₹30 हजार नकद चुरा ले गए। परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र के गणेश विहार में दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला।
पुलिस के अनुसार गणेश विहार स्थित मिडिल पार्ट निवासी 37 वर्षीय चंद्रभान जोगी ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और अलमारी में रखी सोने चांदी के जेवरात समेत 30 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। जामडोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई गोकुल चंद मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List