पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा

प्रभावी प्रशासन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस ने शिष्टाचार भेंट। दोनों नेताओं ने सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं, राज्यों के बीच समन्वय और विकास के अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। इस दौरान रथींद्र बोस ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कृति 'गीतांजलि' भेंट कर सम्मानित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास के अनुभवों के आदान-प्रदान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों ने नागरिकों के कल्याण और प्रभावी प्रशासन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कृति 'गीतांजलि' भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय भेंट के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने राज्यों के बीच सहयोग एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर भी बल दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था