यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा गठबंधन, ओवैसी-चंद्रशेखर का 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नाम से 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ आने को तैयार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा गठबंधन, ओवैसी-चंद्रशेखर का 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नाम से 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ आजाद ने भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए सपा और कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की संभावनाएं खुली रखी हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया गठबंधन सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया है। गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। चंद्रशेखर ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आज लखनऊ में गठबंधन की घोषणा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

वहीं, चंद्रशेखर ने कहा कि उनका उद्देश्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा को हराना चाहती हैं तो वे उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। चंद्रशेखर के इस बयान से स्पष्ट है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा फिलहाल अपने स्तर पर चुनावी तैयारी करेगा, लेकिन भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी खुली रखेगा। इस गठबंधन के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और दलित तथा अल्पसंख्यक मतदाताओं को एक मंच पर लाने की चुनौती होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार