Voice of youth : शिक्षा नगरी में पढ़कर दूसरे शहरों को संवार रहे युवा, अपने कोटा के विकास की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

देशभर से डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना लेकर आते हैं युवा, करियर के लिए दूसरे शहरों का करते हैं रुख

Voice of youth : शिक्षा नगरी में पढ़कर दूसरे शहरों को संवार रहे युवा, अपने कोटा के विकास की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
कोटा के युवा अपने ही शहर में कंपनियाँ और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल क्यों नहीं करते?

कोटा। शहर की पहचान देशभर में शिक्षा नगरी के रूप में है। जब यही युवा पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश में निकलते हैं तो उनकी मंजिल कोटा नहीं, बल्कि नोएडा, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरु और पुणे जैसे शहर होते हैं। सवाल यह है कि जिस शहर ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया, उस कोटा को आगे बढ़ाने के बारे में कितने युवा सोचते हैं?

नौकरी चाहिए तो शहर छोड़ना मजबूरी
कोटा में शिक्षा का अच्छा माहौल है, लेकिन रोजगार के अवसर उसी अनुपात में विकसित नहीं हुए। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आईटी और दूसरे प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद युवाओं को अच्छी नौकरी के लिए नोएडा, दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता है। वहां कंपनियां हैं, बेहतर सैलरी है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर हैं। यदि कोटा में भी बड़ी कंपनियां आएं तो युवा अपने परिवार और शहर से दूर जाने के बजाय यहीं काम करना पसंद करेंगे।
-टीया स्वामी

बाहर जाकर नौकरी ही क्यों, अपने शहर में कंपनी क्यों नहीं?
कोटा के युवाओं को केवल नौकरी पाने के बारे में नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने के बारे में भी सोचना होगा। जो युवा बाहर जाकर कंपनियों में काम कर रहे हैं, उनके पास अनुभव, तकनीकी ज्ञान और संसाधनों की समझ है। वे अपने शहर में स्टार्टअप, आईटी कंपनी या नया व्यवसाय शुरू करने की दिशा में पहल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय उद्यमियों को भी युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा।
-पूजा वैष्णव

स्थानीय बेरोजगारों के लिए भी खुलेंगे रोजगार के रास्ते
शहर में कंपनियां और उद्योग विकसित होने का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय युवाओं को मिलेगा।कई युवाओं में हुनर, समझ और गजब की मानसिक क्षमता है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। यदि कोटा में आईटी कंपनियां, छोटे उद्योग, सर्विस सेक्टर और स्टार्टअप शुरू होते हैं तो ऐसे युवाओं को भी अपने ही शहर में रोजगार मिल सकेगा। उन्हें परिवार से दूर हुए बिना आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। इससे केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे शहर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-वरून पंजवानी

Read More असर खबर का : दैनिक 'नवज्योति' ने उठाए मुद्दे,चिकित्सा मंत्री ने लिया संज्ञान, अब विभाग करेगा कोटा में बैठक

अपने शहर के लिए भी कुछ करने की सोच जरूरी
हर युवा का बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी के लिए बाहर जाना गलत नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हम कभी अपने शहर के लिए भी सोचते हैं? कोटा के युवा देश के बड़े शहरों में अपनी पहचान बना रहे हैं। यदि उनमें से कुछ युवा अपने अनुभव और पूंजी के साथ वापस लौटकर यहां व्यवसाय और कंपनियां शुरू करें तो रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। शहर का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, है।
-दीपेश प्रजापती

Read More वन विभाग ने चार बार बदली डेटलाइन, अब दिसम्बर के शिकंजे में फंसी मुकुंदरा की नई सफारी

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को संबोधित...
जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
जानें कैसे मोबाइल चैट और CCTV फुटेज ने खोली लश्कर कमांडर की पोल? कुलगाम में सुरक्षा बलों ने किया ढेर
टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता
मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां
Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद