गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब

बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' और उनके त्याग को किया याद

गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में विकास कार्यों, सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए समयबद्ध जांच की मांग की है। वहीं, देहरादून में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' पर अपने विचार साझा किए।

चंडीगढ़। हरियाणा की सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गली निर्माण सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच करवाने की मांग की। सैलजा ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से प्रदेश में विभिन्न घोटालों और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे उठाता रहा है, लेकिन सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के अभाव में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन जनता की मेहनत की कमाई है और सरकार को उसकी एक-एक पाई का हिसाब देना चाहिए। विकास कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, फर्जी भुगतान और अधूरे कार्यों के बिल बनाने जैसी शिकायतों की जांच होनी चाहिए। कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के खातों से प्रीमियम कटने, बीमा रिकॉर्ड में गड़बड़ी, फसल नुकसान के गलत आकलन और मुआवजा भुगतान में अनियमितताओं की शिकायतों का समाधान किया जाए।

उन्होंने मांग की कि सरकार विभागों के खर्च और विकास परियोजनाओं का विवरण सार्वजनिक करे तथा गड़बड़ी साबित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और ठोस कार्रवाई जरूरी है। देहरादून में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की मिसाल है। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का उनका निर्णय ऐतिहासिक था।

Post Comment

Comment List

Latest News

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर पहाड़गंज की तरफ टिकट काउंटर के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ...
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक CM की जापान यात्रा पर BJP का हमला, विजयेंद्र बोले- किसान पानी को तरस रहे, आशा कार्यकर्ता सड़कों पर