आईपीएल 2027 में मोहम्मद शमी राजस्थान से खेलेंगे, लखनऊ-राजस्थान के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली
एम.सिद्धार्थ भी रॉयल्स से जुड़ेंगे
नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तीन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी राजस्थान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में जाएंगे। वहीं, लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान से जुड़ेंगे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात ने इस ऑल-कैश ट्रेड के लिए 4 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है।
शमी-जोफ्रा साथ में खेलेंगे
राजस्थान को पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद पावरप्ले में गेंदबाजी की कमजोरी से जूझना पड़ा था। टीम ने शुरूआती 6 ओवर में 10.14 रन प्रति ओवर दिए थे। ऐसे में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करना पावरप्ले की गेंदबाजी मजबूत करना माना जा रहा है। इस प्रकार शमी और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी बन सकती है। 36 साल के शमी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में 12 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 9.00 रहा।
एम. सिद्धार्थ 9 विकेट ले चुके
लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे। तमिलनाडु के 28 साल के सिद्धार्थ ने आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं और उनके नाम 9 विकेट हैं।

Comment List