जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार

500 एपिसोड पूरे कर मनोरंजन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार
जी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक 'तुम से तुम तक’ प्यार, रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं की कहानी के साथ दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है। शो ने 500 एपिसोड पूरे कर मनोरंजन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मुंबई। जी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक 'तुम से तुम तक’ प्यार, रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं की कहानी के साथ दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है। शो ने 500 एपिसोड पूरे कर मनोरंजन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस खास मौके पर कलाकारों और पूरी टीम ने सेट पर जश्न मनाया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। शो में शरद केलकर आर्यवर्धन और निहारिका चौकसे अनु की भूमिका निभा रही हैं। धारावाहिक की कहानी 20 वर्षीय युवती और 45 वर्षीय व्यवसायी के बीच पनपते प्रेम और रिश्ते की जटिलताओं को दर्शाती है। दोनों की अचानक हुई मुलाकात धीरे-धीरे ऐसे रिश्ते में बदल जाती है, जो उम्र के अंतर और प्यार को लेकर समाज में प्रचलित धारणाओं को चुनौती देता है।

शो की कहानी में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। पारिवारिक परिस्थितियों में बदलाव, दो पीढिय़ों के बीच विचारों का अंतर, गलतफहमियां और रिश्तों की चुनौतियों ने कहानी को लगातार रोचक बनाए रखा है। अनु और आर्यवर्धन को अपने रिश्ते के लिए परिवार की नाराजगी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया। शो के 500 एपिसोड पूरे होने पर अनु की भूमिका निभा रहीं निहारिका चौकसे ने कहा, 500 एपिसोड पूरे करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। अनु का सफर मेरे लिए बहुत यादगार रहा है और समय के साथ यह किरदार मेरी ङ्क्षजदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। अनु के किरदार में आए बदलाव, उसके जज्बात और सामने आने वाली चुनौतियों का वह जिस तरह सामना करती है, उसे पर्दे पर निभाना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है।

इस सफर को इतना यादगार बनाने के लिए मैं पूरी कास्ट और क्रू की आभारी हूं। साथ ही, हमारे दर्शकों का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अनु और आर्यवर्धन को इतना प्यार दिया। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही कई एपिसोड और खास मुकाम देखने को मिलेंगे।500 एपिसोड पूरे होने के बाद भी धारावाहिक में अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में नए मोड़ आने वाले हैं। आगामी कड़यिों में दर्शकों को रोमांस, पारिवारिक ड्रामा, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 'तुम से तुम तक’ का प्रसारण प्रतिदिन रात 8:30 बजे सिर्फ  जी टीवी पर किया जाता है।

 

Read More अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस

Read More अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग, प्रकाश झा के निर्देशन में काम करना बताया यादगार अनुभव

Read More तब्बू की पहली हिंदी वेब सीरीज ‘टनल मेन’ का ऐलान, सिलक्यारा हादसे से प्रेरित होगी कहानी

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर आज पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं, सर्वजन कल्याण की शिक्षाओं को किया याद
जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर
शक्ति दिवस : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, मिला उपचार 
राजस्थान में ईवी अपनाने और ओनरशिप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर एथर का फोकस : रवनीत सिंह फोकेला
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ