जयपुर स्थापना दिवस : 4 साल में बस गया जयपुर, नौ चौकड़ियों में रची गई गुलाबी नगरी की पहचान

6.74 वर्ग किलोमीटर से छह हजार वर्ग किमी तक पहुंचा विस्तार

जयपुर स्थापना दिवस : 4 साल में बस गया जयपुर, नौ चौकड़ियों में रची गई गुलाबी नगरी की पहचान
करीब 300 साल पहले जब देश के अधिकांश शहर बिना किसी योजना के धीरे-धीरे आबाद हो रहे थे, उस समय महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने एक ऐसे शहर की कल्पना की, जहां राजमहल और प्रशासन के साथ व्यापार, आवास, सुरक्षा और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं हों।

जयपुर। करीब 300 साल पहले जब देश के अधिकांश शहर बिना किसी योजना के धीरे-धीरे आबाद हो रहे थे, उस समय महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने एक ऐसे शहर की कल्पना की, जहां राजमहल और प्रशासन के साथ व्यापार, आवास, सुरक्षा और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं हों। इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम जयपुर के रूप में सामने आया। 18 नवंबर 1727 को स्थापित इस शहर की नगर नियोजन योजना तैयार करने में बंगाल से आए वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की अहम भूमिका रही। खास बात यह थी कि महज चार साल में यानी 1727 से 1731 के बीच शहर की मूल संरचना, सड़कें, चौकड़ियां, बाजार और शाही परिसर आकार लेने लगे। जयपुर की स्थापना केवल नई राजधानी बसाने की कवायद नहीं थी, यह उस दौर में वैज्ञानिक सोच, भारतीय वास्तुकला और व्यवस्थित नगर नियोजन का अनूठा प्रयोग था।

निर्माण में विद्याधर के साथ जुटे अनेक विशेषज्ञ :

जयपुर का निर्माण किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था। विद्याधर भट्टाचार्य ने इसे वास्तु और नगर नियोजन का स्वरूप प्रदान किया। इसके अलावा राजकीय अधिकारी, गणितज्ञ, ज्योतिषी, राजमिस्त्री, शिल्पकार और दूसरे कारीगर भी निर्माण कार्य से जुड़े।

1876 में गुलाबी रंग से बनी दुनिया में पहचान :

Read More देवउठनी एकादशी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई जगह पर जाम के हालात 

जयपुर की स्थापना के समय शहर गुलाबी रंग का नहीं था। 1876 में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत के लिए शहर की प्रमुख इमारतों को गुलाबी रंग से रंगाया गया। बाद में यह रंग जयपुर की पहचान बन गया और दुनिया में इसे पिंकसिटी के नाम से जाना गया। स्थापना के करीब डेढ़ सौ साल बाद इस जयपुर को गुलाबी नगरी की पहचान मिली।  

Read More छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

60 हजार के लिए बना, आज आबादी 40 लाख पार :

Read More आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

करीब 300 साल पहले जयपुर 6.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला था। उस समय करीब 60 हजार लोगों की आबादी को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाई गई थी। आज शहर का विस्तार करीब छह हजार वर्ग किलोमीटर तक पहुंच चुका है और आबादी 40 लाख से अधिक हो गई है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण ने यातायात, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ाया है। कभी चौड़ी सड़कों पर छह-छह हाथी एक साथ निकल सकते थे, वहीं आज उन्हीं रास्तों पर वाहनों की भीड़ और जाम आम समस्या बन गए हैं।

नौ चौकड़ियों में बांटा पूरा शहर :

जयपुर की मूल नगर योजना नौ आयताकार चौकड़ियों पर आधारित थी। इनमें दो चौकड़ियां शाही और राजकीय परिसर के लिए निर्धारित की गर्इं, जबकि शेष सात में आवासीय और व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित किया। प्रमुख सड़कों के दोनों ओर बाजार विकसित किए। बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ को सार्वजनिक गतिविधियों तथा आवागमन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया। सुरक्षा के लिए परकोटा और प्रवेश द्वार बनाए गए।

बाजारों को बनाया शहर की आर्थिक ताकत :

नए शहर को व्यापार और शिल्प के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित किया गया। इसके लिए दूसरे क्षेत्रों के व्यापारियों, महाजनों, जौहरियों और कारीगरों को बसाया। प्रमुख सड़कों के दोनों ओर जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार और चांदपोल बाजार सहित अन्य बाजार विकसित किए गए।

गणित और खगोल विज्ञान से मिली नगर योजना को दिशा :

महाराजा सवाई जयसिंह गणित और खगोल विज्ञान में विशेष रुचि रखते थे। उन्होंने यूनानी विद्वानों के ग्रंथों के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा का भी अध्ययन कराया। शहर की दिशा, माप और व्यवस्थित बसावट में इसी सोच की झलक दिखाई देती है। जंतर-मंतर इस वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसका निर्माण करीब 1727 में शुरू हुआ और प्रमुख निर्माण कार्य 1734 तक जारी रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
उदयपुर और अलवर में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा।...
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
मलेरिया के खिलाफ आधी सदी का संघर्ष, अब उन्मूलन की बारी