तब्बू की पहली हिंदी वेब सीरीज ‘टनल मेन’ का ऐलान, सिलक्यारा हादसे से प्रेरित होगी कहानी

तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में तब्बू ने मुख्यधारा

तब्बू की पहली हिंदी वेब सीरीज ‘टनल मेन’ का ऐलान, सिलक्यारा हादसे से प्रेरित होगी कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन’से जुड़ गई हैं। यह उनकी पहली  हिंन्दी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज होगी।उम्मीद के मानवीय पहलुओं को कहानी के रूप में पेश करेगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन’से जुड़ गई हैं। यह उनकी पहली  हिंन्दी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज होगी। वर्ष 2023 में उत्तराखंड में हुए सिलक्यारा सुरंग हादसे और श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए बचाव अभियान की भावना से प्रेरित यह सीरीज एक काल्पनिक ड्रामा है। नवंबर 2023 में उत्तराखंड की ढही हुई सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाया गया अभियान देशभर में चर्चा का विषय बना था।'टनल मेन’ इसी बचाव अभियान से जुड़े साहस, धैर्य, टीमवर्क और उम्मीद के मानवीय पहलुओं को कहानी के रूप में पेश करेगी।

तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में तब्बू ने मुख्यधारा और स्वतंत्र सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'माचिस’ और 'चांदनी बार’ में अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं'मकबूल', 'हैदर’ और 'अंधाधुन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है।तब्बू अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में भी काम कर चुकी हैं। इनमें मीरा नायर की 'द नेमसेक', आंग ली की 'लाइफ ऑफ पाई’और सीरीज 'ड्यून: प्रोफेसी’ शामिल हैं।'द नेमसेक’[में उन्होंने अशिमा गांगुली और 'ड्यून: प्रोफेसी’में सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका निभाई थी।

'द रेलवे मेन’ का निर्देशन कर चुके शिव रवैल 'टनल मेन’के शोरनर होंगे। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सीईओ अक्षय विधानी के नेतृत्व में बन रही यह सीरीज हेड ऑफ कंटेंट सौगता मुखर्जी की पहली परियोजना भी है। मुखर्जी इससे पहले'स्कैम 1992', 'महारानी' ,'तब्बर’और 'रॉकेट बॉयजश’ जैसी चर्चित सीरीज की देखरेख कर चुके हैं।'टनल मेन’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ ही वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स की रचनात्मक साझेदारी आगे बढ़ेगी। दोनों के बीच इस साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2023 में रिलीज हुई सीरीज 'द रोमांटिक्स’से हुई थी।

 

Read More सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दमदार एक्शन सीन ट्रेलर से रहेंगे दूर, सिनेमाघरों में मिलेगा दर्शकों को सरप्राइज

Read More यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे वरुण धवन, जानें रिलीज डेट 

Read More 'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान