केजरीवाल परिवार को धमकी देने वाला कौन? विधायक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, 7 करोड़ की मांगी रंगदारी
व्हाट्सएप संदेश भेजकर भी दी गई हत्या की चेतावनी
मोहाली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह को फोन कर धमकी दी। आरोपी ने व्हाट्सएप पर भी संदेश भेजकर फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर केजरीवाल व उनकी बेटी की हत्या करने की चेतावनी दी।
विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन खंगाल रही है। मामले की जांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।

Comment List