जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 

जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ा फैसला

जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
सुप्रीम कोर्ट ने जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल समेत तत्कालीन चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल और एमपी मीणा को बड़ी राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। 9 अप्रैल 2026 को एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों को पीठ ने संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत त्वरित सुनवाई के अधिकार को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी है।

नई दिल्ली। जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल समेत 3 आरोपियों को बड़ी राहत दी है। पीठ ने तत्कालीन चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल और एमपी मीणा को भी जमानत दे दी। तीनों को एसीबी ने 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि मामले में जांच पूरी हो चुकी है, जबकि मुकदमे की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में आरोपियों को लगातार जेल में रखना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत त्वरित सुनवाई के अधिकार को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की। पीठ ने 16 नवंबर को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

एसीबी की चार्जशीट के अनुसार, तत्कालीन एसीएस सुबोध अग्रवाल को फरवरी से जून 2023 के बीच गणपति ट्यूबवैल और श्याम ट्यूबवैल कंपनियों के फर्जी प्रमाण-पत्रों को लेकर शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गलत ईमेल आईडी से सत्यापन कराया गया और कंपनियों को टेंडर प्रक्रिया में योग्य मानते हुए करोड़ों के कार्यादेश जारी किए गए। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को सुबोध अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक