प्रेमानंद महाराज की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र, ट्रस्ट ने एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को लेकर जारी की चेतावनी

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बाधित करने की आशंका

प्रेमानंद महाराज की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र, ट्रस्ट ने एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को लेकर जारी की चेतावनी
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बने फर्जी ऑडियो-वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस संबंध में श्री हित राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने रविवार को विशेष अपील जारी कर श्रद्धालुओं से भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करने और बिना पुष्टि संदेश फॉरवर्ड न करने का आग्रह किया है।

मथुरा। श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य डिजिटल तकनीकों के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में श्री हित राधा केलि कुंज ट्रस्ट, वृंदावन की ओर से रविवार (15 नवंबर) को एक आवश्यक सूचना और विशेष अपील जारी कर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सतर्क किया गया है। फर्जी ऑडियो-वीडियो से सावधान रहने की अपील ट्रस्ट द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से कुछ असामाजिक और अराजक तत्वों द्वारा पूज्य महाराज, उनके आश्रम तथा परिकर के संबंध में सुनियोजित तरीके से भ्रामक, अप्रमाणित और तथ्य-विकृत सामग्री प्रसारित की जा रही है। विशेष रूप से एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर महाराज श्री के फर्जी, कृत्रिम और छेड़छाड़ किए गए ऑडियो-वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

सनातन धर्म के प्रचार को बाधित करने की आशंका आश्रम प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक गहरे और सुनियोजित षड्यंत्र की आशंका जताई है। ट्रस्ट का कहना है कि इन कृत्यों का मुख्य उद्देश्य महाराज की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना, भक्तों की अटूट आस्था को प्रभावित करना तथा सनातन धर्म और आध्यात्मिक चेतना के व्यापक प्रचार-प्रसार में बाधा डालना है। बिना पुष्टि के संदेश फॉरवर्ड न करने का अनुरोध हित राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तजनों और शुभचिंतकों से विशेष निवेदन किया है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे किसी भी संदिग्ध ऑडियो, वीडियो, अप्रमाणित आरोप या भ्रामक संदेश पर बिना विश्वसनीय पुष्टि के बिल्कुल विश्वास न करें। साथ ही, भक्तों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे किसी भी अपुष्ट सामग्री के मूल स्रोत की जांच किए बिना उसे आगे शेयर या फॉरवर्ड न करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद