दिल्ली में भयावह हादसा: चार मंजिला मकान ढहने से बच्चे समेत दो की मौत, विधायक और जोन चेयरमैन मौके पर मौजूद
इलाके में मची अफरातफरी
राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले स्थित ज्वाला नगर में एक चार मंजिला पुराना मकान अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन माह के मासूम बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
दिल्ली। राजधानी के शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में चार मंजिला मकान अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन माह के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक संजय गोयल और जोन चेयरमैन पंकज लूथरा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में मकान पुराना और जर्जर होने की बात सामने आई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Nov 2026 19:01:35
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...

Comment List