औद्योगिक उद्देश्य के लिए मिली सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती कंपनी : हाईकोर्ट

28 सितंबर के फैसले को बरकरार रखा 

औद्योगिक उद्देश्य के लिए मिली सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती कंपनी : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा की 271 एकड़ औद्योगिक भूमि की सात लीज डीड निरस्त करने के जिला कलेक्टर के आदेश को बरकरार रखा है। अदालत ने अरफात पेट्रोकेमिकल्स की विशेष अपीलें खारिज कर दीं। कोर्ट ने माना कि कंपनी ने औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और पूर्व कर्मचारियों के पुनर्वास की शर्तें पूरी नहीं कीं।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा के डीसीएम रोड स्थित करीब 271 एकड़ औद्योगिक भूमि की सात लीज डीड निरस्त करने के जिला कलेक्टर के आदेश को सही माना है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में दायर अपील को खारिज कर दिया है। सीजे संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ यह आदेश अरफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की विशेष अपीलें खारिज करते हुए एकलपीठ के गत 28 सितंबर के फैसले को बरकरार रखा है। खंडपीठ ने माना कि औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और पूर्व कर्मचारियों के पुनर्वास की शर्तों का पालन नहीं किया गया। कंपनी सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मिली रूपांतरण के लिए आवेदन करने की छूट को लीज की मूल शर्तों से बचने का आधार नहीं बना सकती। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक उद्देश्य के लिए आवंटित सरकारी जमीन का इस्तेमाल निजी व्यावसायिक हितों के लिए नहीं किया जा सकता।

मामले के अनुसार राज्य सरकार ने कोटा के लघु औद्योगिक क्षेत्र में जेके सिंथेटिक्स लिमिटेड को साल 1958 और 1965 में 99 वर्ष की लीज पर कुल 271 एकड़ जमीन आवंटित की थी। कंपनी के घाटे में जाने के बाद साल 1998 में उसे बीमार औद्योगिक इकाई घोषित किया गया। इसके बाद औद्योगिक परिसर के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू हुई। अरफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 करोड़ रुपए और 4,197 श्रमिकों की देनदारियों का जिम्मा लेने की शर्त पर कोटा कॉम्प्लेक्स का अधिग्रहण करने का समझौता किया। औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण के लिए गठित अपीलीय प्राधिकरण साल 2005 में पुनर्वास योजना को मंजूरी दी। इसके बाद 17 मार्च 2007 को जिला कलेक्टर ने कंपनी के पक्ष में अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों के लिए सात लीज डीड निष्पादित की। इनमें नायलॉन, एक्रिलिक, पॉलिएस्टर सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां शामिल थी। लीज की शर्त में प्रावधान था कि शर्तों की अवहेलना होने पर जमीन वापस राज्य सरकार में निहित हो जाएगी।

अदालत के समक्ष आए तथ्यों के अनुसार कंपनी ने सात में से केवल एक प्लांट शुरू किया और अक्टूबर 2007 में आग लगने के बाद यह भी बंद हो गया। इसके अलावा पूर्व कर्मचारियों की देनदारियों और पुनर्नियोजन से संबंधित शर्तें भी पूरी नहीं हुई। कंपनी ने औद्योगिक इस्तेमाल के बजाय जमीन पर जन आवास योजना और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति लेने का प्रयास किया। रीको के माध्यम से जमीन के व्यावसायिक रूपांतरण की कोशिश भी हुई, लेकिन रा य सरकार ने संबंधित आदेश निरस्त कर दिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने रीको की ओर से दी गई अनुमति निरस्त करते हुए स्पष्ट किया था कि जमीन का स्वामित्व राज्य सरकार के पास है। हालांकि, कंपनी राजस्थान इंडस्ट्रियल एरिया अलॉटमेंट रूल्स, 1959 के तहत राज्य सरकार के समक्ष जमीन के रूपांतरण के लिए नया आवेदन करने की स्वतंत्रता दी गई थी। इसके बाद कंपनी ने पर्यटन नीति के तहत जमीन पर दो होटल और रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की बात कही, लेकिन जिला कलेक्टर ने 7 मार्च 2025 को प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद 24 जून 2025 को सातों लीज निरस्त कर जमीन राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी...
बूंदी और झालावाड़ में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग आज
अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल
मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त 
बजट घोषणाओं के बावजूद सड़क-पुल परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त, कई काम अब भी DPR और मंजूरी में अटके 
औद्योगिक उद्देश्य के लिए मिली सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती कंपनी : हाईकोर्ट
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कठिन समीकरण वाली सीटों पर दोनों दल मिलकर तय करेंगे उम्मीदवार