क्षतिपूर्ति राशि पर ब्याज भी मुआवजे समान, नहीं हो सकती टीडीएस कटौती : हाईकोर्ट

यह ब्याज राशि भी क्षतिपूर्ति स्वरूप ही है

क्षतिपूर्ति राशि पर ब्याज भी मुआवजे समान, नहीं हो सकती टीडीएस कटौती : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच ने स्पष्ट किया है कि मोटर दुर्घटना मुआवजे पर क्लेम याचिका से अवार्ड तक मिलने वाला ब्याज कर योग्य आय नहीं। इसलिए बीमा कंपनी इस पर टीडीएस नहीं काट सकती। हालांकि, वित्तीय वर्ष में ऐसे ब्याज का भुगतान 50 हजार रुपए से अधिक होने पर ही टीडीएस का प्रावधान लागू।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच ने मोटर दुर्घटना की क्षतिपूर्ति राशि पर मिलने वाले ब्याज की प्रकृति को लेकर कानूनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अदालत ने कहा कि एमएसीटी की धारा 171 के तहत दिए जाने वाले मुआवजे पर क्लेम याचिका पेश करने की तारीख से अवार्ड जारी होने की अवधि का ब्याज कर योग्य आय नहीं है।

अदालत ने कहा कि यह ब्याज राशि भी क्षतिपूर्ति स्वरूप ही है। ऐसे में यह राशि कर योग्य नहीं होने के कारण बीमा कंपनी उस पर टीडीएस कटौती नहीं कर सकती है। सीजे संजय के. अग्रवाल, जस्टिस भुवन गोयल और जस्टिस समीर जैन की फुल बेंच ने यह आदेश मामले में भेजे गए रेफरेंस को तय करते हुए दिए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि भुगतान पर केवल तभी टीडीएस कटौती हो सकती है, जब दावेदार को वित्तीय वर्ष में भुगतान किए गए ऐसे ब्याज की राशि पचास हजार रुपए से अधिक हो। अदालत ने कहा कि यदि यह राशि कर योग्य नहीं है तो दावेदार रिफंड का दावा कर सकता है। याचिका से जुड़े अधिवक्ता राहुल जोशी ने बताया कि मोटर दुर्घटना से जुड़े एक मामले में एमएसीटी अधिकरण ने क्लेम याचिका तय करते हुए क्षतिपूर्ति राशि पर याचिका पेश करने की तिथि से ब्याज भी देने को कहा था। बीमा कंपनी ने इस ब्याज राशि पर टीडीएस काट लिया। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा गया कि ब्याज की राशि कर योग्य नहीं है और यह क्षतिपूर्ति के समान ही है। ऐसे में इस पर टीडीएस नहीं काटा जा सकता। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया की हाईकोर्ट की अलग-अलग पीठ ने इस बिंदु पर अलग-अलग निर्णय दे रखे हैं। ऐसे में इस बिंदु को तय करने के लिए मामला फुल बेंच में भेजा गया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
त्रिपुरा के खोवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समीर दास पर 'नो-स्मोकिंग' जोन में सिगरेट पीने से रोकने पर एक चाय की...
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी