सरकारी खरीद में बड़ा बदलाव, 56 वस्तुओं की खरीद GeM पोर्टल से ही होगी 

वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

सरकारी खरीद में बड़ा बदलाव, 56 वस्तुओं की खरीद GeM पोर्टल से ही होगी 
राजस्थान सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 56 प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 56 प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके बाद संबंधित सरकारी विभागों, संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों को सूचीबद्ध वस्तुओं की खरीद GeM पोर्टल से ही करनी होगी। नई व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी उपकरण, वाहन, फर्नीचर, बिजली के उपकरण, स्टेशनरी, सॉफ्टवेयर और ग्रीन उत्पाद शामिल हैं।

इनमें लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर, टैबलेट, सीसीटीवी कैमरे, एंबुलेंस, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, कार्यालय फर्नीचर, एसी, कूलर, पंखे, एलईडी लाइट, वाटर प्यूरीफायर और साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर प्रमुख हैं। सरकार का मानना है कि GeM के जरिए खरीद से मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और लागत में पारदर्शिता आएगी। हालांकि, राजस्थान के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए विशेष प्रावधान भी रखा गया है। पूर्व में आरक्षित वस्तुओं की खरीद राजस्थान के GeM पंजीकृत एमएसई से ही करनी होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान