2 सप्ताह में हटाएं न्यू सांगानेर रोड का अतिक्रमण, वरना जेडीए और निगम के अफसर पेश होकर दें जवाब : हाईकोर्ट 

7 दिसंबर को हाजिर होकर जवाब देने को कहा 

2 सप्ताह में हटाएं न्यू सांगानेर रोड का अतिक्रमण, वरना जेडीए और निगम के अफसर पेश होकर दें जवाब : हाईकोर्ट 
राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए और नगर निगम को कहा है कि वह दो सप्ताह में सोडाला से गुर्जर की थडी स्थित न्यू सांगानेर रोड के अतिक्रमण हटाकर अदालत में पालना रिपोर्ट पेश करें।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए और नगर निगम को कहा है कि वह दो सप्ताह में सोडाला से गुर्जर की थडी स्थित न्यू सांगानेर रोड के अतिक्रमण हटाकर अदालत में पालना रिपोर्ट पेश करें। ऐसा नहीं करने पर अदालत ने जेडीए आयुक्त, सचिव और नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से 7 दिसंबर को हाजिर होकर जवाब देने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में कुछ प्रभावितों की ओर से पक्षकार बनने के प्रार्थना पत्रों को खारिज कर दिया है, हालांकि अदालत ने इन्हें इंटरवीनर के तौर पर अदालत में पक्ष रखने की छूट दी है।

जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश सुरेश चन्द्र रावत की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान