अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल

इमरान मसूद के बहाने कसा तीखा तंज

अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच उम्मीदवारों की घोषणा करने को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सहारनपुर की सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर उन्होंने इमरान मसूद के बहाने तंज कसा और पहली सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवारों के चयन को ओवैसी व चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन की घबराहट बताया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश पर गठबंधन की बातचीत के बीच ही उम्मीदवारों की घोषणा करने और कांग्रेस की दावेदारी वाली सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने का आरोप लगाया गया है।

राजभर ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 'बड़े भाई' के साथ शानदार गठबंधन किया है। अभी बातचीत चल रही है और सीटों का बंटवारा तक तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा की जल्दबाजी ऐसी है कि 'स्पेशल 26' की सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही सहारनपुर की दो सीटों पर भी सपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए, जबकि इन सीटों पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

राजभर ने सवाल उठाया कि यह कांग्रेस को जवाब है या अखिलेश यादव के 'एम' यानी इमरान भाई को? एक ओर कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर उसकी पसंद की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ गठबंधन बचाने की चिंता है, तो दूसरी तरफ अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी दिखाई दे रही है। राजभर ने अखिलेश यादव की पहली सूची में पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने को भी ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी की ओर से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा के बाद ही सपा की राजनीतिक गणित सामने आ गई है। राजभर ने सवाल किया कि क्या पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देना महज संयोग है या फिर मुस्लिम मतों के बंटने की आशंका से सपा नेतृत्व पहले ही चिंतित हो गया है? पार्टी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मतों के दूसरे दलों की ओर जाने की आशंका अखिलेश यादव को अभी से परेशान कर रही है। उन्होंने अंत में तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अभी केवल पांच सीटों पर टिकट घोषित किए हैं, लेकिन उनकी बेचैनी सभी 403 सीटों पर दिखाई दे रही है।

Read More इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की रफ्तार पकड़ रहा उत्तर पश्चिम रेलवे, बिजली से दौड़ रहीं 8 में से 7 ट्रेनें

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत...
मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त 
बजट घोषणाओं के बावजूद सड़क-पुल परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त, कई काम अब भी DPR और मंजूरी में अटके 
औद्योगिक उद्देश्य के लिए मिली सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती कंपनी : हाईकोर्ट
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कठिन समीकरण वाली सीटों पर दोनों दल मिलकर तय करेंगे उम्मीदवार
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने खोला खाता, जैसलमेर में 21 वर्षीय संतोष कुमारी निर्विरोध चुनी गईं
लोकभवन में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के राज्यपालों की शिष्टाचार मुलाकात, दोनों राज्यपालों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत