इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की रफ्तार पकड़ रहा उत्तर पश्चिम रेलवे, बिजली से दौड़ रहीं 8 में से 7 ट्रेनें
सौर ऊर्जा से उत्पन्न की बिजली
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं हरित रेलवे की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और रेल संचालन में विद्युत कर्षण के उपयोग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि माह अक्टूबर 2026 के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 17.68 लाख यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया गया।
इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर 298.25 किलोवाट पीक क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है। रेल संचालन में विद्युत कर्षण को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर 2026 तक उत्तर पश्चिम रेलवे की कुल 303 जोड़ी यात्री रेलसेवाओं में से 248 जोड़ी रेलें संचालित की जा रही हैं। माल परिवहन के क्षेत्र में भी विद्युत उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Comment List