संगठित अपराधियों पर जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 111 गिरफ्तार, एक दिवसीय विशेष अभियान में 19 प्रकरण दर्ज

अवैध हथियार और 3.54 ग्राम स्मैक बरामद

संगठित अपराधियों पर जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 111 गिरफ्तार, एक दिवसीय विशेष अभियान में 19 प्रकरण दर्ज
जयपुर दक्षिण पुलिस ने संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए एक दिवसीय अभियान चलाकर 111 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 25 वांछित, 12 स्थाई वारंटी, 20 गिरफ्तारी वारंट और 54 अन्य आरोपी शामिल। अभियान में 19 प्रकरण दर्ज।

जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज आईपीएस के निर्देशन में संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने एक दिवसीय कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 111 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 25 वांछित मुल्जिम, 54 अभियुक्त धारा 170 बीएनएसएस के तहत, 12 स्थाई वारंटी, 20 गिरफ्तारी वारंट में तथा 4 अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किए गए। अभियान के दौरान कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें आबकारी अधिनियम के 12, आर्म्स एक्ट के 4, एनडीपीएस एक्ट का 1 तथा 13 आरपीजीओ के तहत 1 प्रकरण शामिल है।

आर्म्स एक्ट की कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए। वहीं, थाना ज्योतिनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रूडाराम पुत्र मातादीन, निवासी बानसूर, हाल जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.54 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री ललित शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, थानाधिकारियों, डीएसटी एवं साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने क्षेत्र में संदिग्ध एवं संगठित अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

Post Comment

Comment List

Latest News

TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी की बीरभूम के रामपुरहाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
10 सितंबर को होगी सीओएस की बैठक, विभागवार योजनाओं और बजट घोषणाओं की होगी समीक्षा
AAP का BJP पर हल्लाबोल: नफरत की भाषा और आपत्तिजनक वीडियो की शुरुआत केंद्र ने की, संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीनी मामलों पर उठाए सवाल
अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी
लेक्रोज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनो के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया   
राजस्थान निकाय चुनाव : राहुल गांधी के संगठन सृजन पर कुंडली मारकर बैठे नेताओं का मखौल, चुनिंदा नेता ही चुनाव लड़ने-जीतने के लिए काफी
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद