गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान

संतों से चर्चा कर मन की पवित्रता, प्रभु स्मरण और सेवा को महत्व दिया

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने 1506 से 1513 के बीच अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के दौरान राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास किया था। झालावाड़, झालरापाटन, बारां, पुष्कर, बीकानेर, कोलायत, जोधपुर और साहवा सहित कई स्थानों पर संतों और साधुओं से संवाद किया।

जयपुर। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव ने उदासी अर्थात धर्म और आध्यात्मिक यात्रा के दौरान राजस्थान का 1506-1513 के बीच प्रवास किया था। उन्होंने यहां हिन्दू धर्म के संतों से आध्यात्म की चर्चा कर मन की पवित्रता, प्रभु स्मरण और सेवा को महत्व देने का संदेश दिया। झालावाड़ पहुंचने के बाद सबसे पहले झालरापाटन पहुंचने फिर बारां और कपिलधारा क्षेत्र की यात्रा का उल्लेख मिलता हैं। पुष्कर में गुरु नानक देव की स्मृति से जुड़ा गुरुद्वारा भी है। राजस्थान से पंजाब की ओर लौटते समय गुरु नानक देव ने करौली, धौलपुर और भरतपुर क्षेत्र से होकर यात्रा की। सिख परंपरा एवं राजस्थान में गुरु नानक देव के प्रवास संबंधी आलेखों में तारानगर के निकट साहवा का उल्लेख मिलता है। यहां नाथ योगियों का केंद्र था। परंपरा के अनुसार गुरुजी ने नाथ योगियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। यहां नानक टीले और गुरुद्वारा साहिब की स्मृति उनके प्रवास से जोड़ी जाती हैं।

बीकानेर में हुआ वैष्णव संतों से संवाद :

संतों ने उनसे ईश्वर की प्राप्ति और जीवन के उद्देश्य के संबंध में प्रश्न किए। गुरुजी ने नाम स्मरण, सेवा, विनम्रता और ईश्वर की आज्ञा के अनुरूप जीवन जीने का संदेश दिया। कुछ विवरणों में जैन साधुओं, विशेषकर ढूंढिया परंपरा के साधुओं से भी संवाद का उल्लेख मिलता है। कोलायत प्रवास की परंपरा विशेष रूप से प्रचलित है। कुछ जनमसाखी एवं बाद के ऐतिहासिक विवरणों में गुरु नानक देव का जोधपुर प्रवास बताया गया है। यहां धार्मिक व्यक्तियों एवं साधुओं से संवाद की परंपरा का उल्लेख मिलता है। झुंझुनूं के नवलगढ़ में दूदा स्थान पर सिद्ध संतों से गुरुजी के संवाद की परंपरा प्रचलित हैं। नानक देव के खाटूश्याम क्षेत्र में आने का उल्लेख कुछ राजस्थान प्रवास संबंधी विवरणों में दिखाई पड़ता है। यहां संतों और श्रद्धालुओं से संवाद की परंपरा जुड़ी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने 1506 से 1513 के बीच अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के दौरान राजस्थान के...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए ड्राफ्ट में बिल्डरों पर शिकंजा, सस्ते मकानों की लोकेशन और कीमत पर सरकार का नियंत्रण
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर आईपीएल नीलामी में उतरेंगे, लखनऊ और पंजाब ने दिखाई दिलचस्पी
छह साल की दूरी खत्म: पंजाब में BJP-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बादल और शाह ने की घोषणा
समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच
साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई
जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर: नए प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डेटा का भी मिलेगा फायदा