जयपुर में बदमाशों का खूनी तांडव, डोटासरा बोले- अपराधियों का अड्डा बना राजस्थान
राजस्थान में पुलिस का इकबाल खत्म
जयपुर में सरेआम हुई गैंगवार और हत्या की घटना पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपराधियों का अड्डा बन चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
जयपुर । जयपुर में सरेआम हुई गैंगवार और हत्या की घटना पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपराधियों का अड्डा बन चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बदमाश बीच सड़क पर खूनी तांडव मचाकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। डोटासरा ने सवाल किया कि अपराधियों में कानून का डर कहां गायब हो गया और पुलिस का इकबाल कहां है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि राजस्थान में कानून का राज चाहिए, अपराधियों का नहीं। राजधानी में ही हालात इतने खराब हैं तो पूरे प्रदेश की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। आमजन में दहशत का माहौल है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Nov 2026 18:18:02
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...

Comment List