असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा

कैबिनेट की मिली मंजूरी

असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम के सिलचर स्थित डोलू में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा निर्मित इस आधुनिक हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 10.1 लाख यात्रियों की होगी, जिससे बराक घाटी सहित मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय की हवाई कनेक्टिविटी तथा बागवानी उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

नई दिल्ली। असम के सिलचर में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से एक नया हवाई अड्डा बनेगा जिससे पड़ोसी राज्यों मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के लोगों को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद बताया कि सिलचर के कुंभीरग्राम स्थित मौजूदा हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही इसकी पूरी क्षमता तक पहुंच चुकी है। वहां रनवे की लंबाई बढ़ाने में बाधाएं हैं। इसलिए, नयी जगह पर एक नया हवाई अड्डा बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिलचर के डोलू में बनने वाले नये हवाई अड्डे का रनवे 2,705 मीटर लंबा होगा और इसकी चौड़ाई 45 मीटर होगी। इसका टर्मिनल भवन 12,351 वर्ग मीटर का होगा। यहां ए-320 के आकार के बड़े विमान भी उतर सकेंगे। एप्रन एरिया में छह ए-320 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी। व्यस्ततम समय में यह प्रति घंटे 400 आने वाले और 400 जाने वाले यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसकी सालाना क्षमता 10.1 लाख यात्रियों की होगी।

इस हवाई अड्डे के निर्माण का पूरा खर्च भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 2,014 करोड़ रुपये है जिसका इंतजाम प्राधिकरण अपने आंतरिक स्रोतों से करेगा। इससे बराक घाटी और आसपास के राज्यों मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय हवाई नेटवर्क से और बेहतर जुड़ सकेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर के बागवानी उत्पादों का देश के दूसरे राज्यों तक हवाई परिवहन भी सुगम हो जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की...
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, अब परिचालन पर जोर 
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन महिला पाइप बैंड ने जीता स्वर्ण, ब्रास बैंड ने रजत पदक