एशियाई देशों के बीच प्रशासनिक संवाद को बढ़ावा देने की पहल करेंगे वी. श्रीनिवास, सियोल में IIAS के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन की अध्यक्षता की

भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के विशेषज्ञ आएंगे एक मंच पर

एशियाई देशों के बीच प्रशासनिक संवाद को बढ़ावा देने की पहल करेंगे वी. श्रीनिवास, सियोल में IIAS के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन की अध्यक्षता की
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने सियोल में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में एशियाई देशों के बीच सुशासन और प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने व डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों को साझा करने पर जोर दिया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने एशियाई देशों के बीच प्रशासनिक अनुभवों और सुशासन की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष संवाद स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित IIAS के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन उन्होंने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के प्रशासनिक विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाने की पहल की। श्रीनिवास ने एशियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को संबोधित करते हुए एशियाई मॉडल के शासन और लोक प्रशासन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर दिया।

उन्होंने चाइनीज एकेडमी ऑफ पर्सनल साइंस के उपाध्यक्ष ली जियानझोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भविष्य में IIAS का सम्मेलन चीन में आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। बैठक के दौरान उन्होंने भारत के मिशन कर्मयोगी, आधार, यूपीआई, ई-ऑफिस और ऑनलाइन जन शिकायत निवारण प्रणाली की उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुशासन केंद्र अब तक 40 से अधिक देशों के 5,200 से ज्यादा सिविल सेवकों को प्रशिक्षण दे चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध