इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन

इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन

इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा एवं वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की गई। NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Love of Journey पर देश की पहली वैचारिक संगोष्ठी आयोजित करने का दावा किया गया। संगोष्ठी में इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, संघर्ष, संवेदनाओं और पुस्तक में लिखे संस्मरणों के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. निमाली सिंह ने विचार रखे।

वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवाल करने, असहमति व्यक्त करने और सत्ता से जवाबदेही मांगने की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं राजनीतिक विरासत से परिचित कराने के साथ वर्तमान परिस्थितियों और जनजीवन से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए प्रेरित करना रहा। मेघवंशी ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान को समझना और युवाओं में वैचारिक स्वतंत्रता, सवाल करने का साहस एवं लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध  सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध 
जयपुर उत्तर की सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में त्वरित...
इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
प्रो. मीता माथुर बनीं राजस्थान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, संघर्ष के बाद योग्यता को मिला सम्मान  
भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता