अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामला : IAS शिखर अग्रवाल समेत गोयल फैशंस के निदेशकों पर एसीबी ने किया केस दर्ज

कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए न्यू यूनिट बताकर किया आवेदन 

अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामला : IAS शिखर अग्रवाल समेत गोयल फैशंस के निदेशकों पर एसीबी ने किया केस दर्ज
एसीबी ने आईएएस शिखर अग्रवाल सहित निजी कम्पनी गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों मुकुन्द शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल समेत अन्य के खिलाफ  मुकदमा नम्बर 0323/2026 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) व 13(2) संशोधित अधिनियम की धारा 7 (सी), 8, 9 और 10 के साथ आईपीसी की धारा 120-बी तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) में दर्ज किया।

जयपुर। एसीबी ने आईएएस शिखर अग्रवाल सहित निजी कम्पनी गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों मुकुन्द शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल समेत अन्य के खिलाफ  मुकदमा नम्बर 0323/2026 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) व 13(2) संशोधित अधिनियम की धारा 7 (सी), 8, 9 और 10 के साथ आईपीसी की धारा 120-बी तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) में दर्ज किया है। मामले की जांच एएसपी प्रशांत कौशिक को सौंपी है। एसीबी डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत पूर्वानुमोदन मिलने के बाद प्राथमिक जांच संख्या 48/2026 दर्ज की गई थी। विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड के विश्लेषण के बाद एफआईआर दर्ज की गई। 2006 में शिखर उदयपुर के जिला कलेक्टर थे। ग्राम बूझड़ा की 13.705 हेक्टेयर कृषि भूमि को अनंता रिसॉर्ट के लिए पर्यटन इकाई में संपरिवर्तित किया। आरोप है कि इसके लिए वन, खनन और सिंचाई विभागों की अनापत्ति नहीं ली गई। बाद में संपरिवर्तन आदेश की दो महत्वपूर्ण शर्तें भी हटा दी गईं। इनमें 40 प्रतिशत भूमि सुविधा क्षेत्र के रूप में छोड़ने और ले-आउट का वरिष्ठ नगर नियोजक से अनुमोदन कराने की शर्त शामिल थी।

उदयपुर और अलवर में परिवार के नाम खरीदे विला :

3 अक्टूबर 2023 को उदयपुर के बूझड़ा स्थित अनंता रिसॉर्ट में शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर के नाम पर 10-10 विला खरीदे। कुल 20 विला की कीमत 15-15 लाख रुपए रखी गई। उसी दिन ये विला परपेचुअल लीज डीड के माध्यम से रेवेन्यू शेयरिंग के लिए कम्पनी को वापस सौंप दिए गए। इसी तरह 27 मार्च 2026 को अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में 20 विला खरीदे गए। ये विला अग्रवाल, उनकी पत्नी, पुत्रों और सास-ससुर के नाम पर 14 से 16.5 लाख रुपए प्रति विला की दर से खरीदे। इनकी कीमत डीएलसी दर से 3.5 से 4.5 लाख रुपए कम थी जबकि इसी रिसॉर्ट में अन्य खरीदारों को विला डीएलसी दर से करीब छह लाख रुपए अधिक में बेचे गए। इससे कंपनी को लगभग दो करोड़ रुपए का अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। खास बात यह है कि वित्त विभाग ने कम्पनी के लिए कस्टमाइज्ड पैकेज का आदेश भी इसी दिन जारी किया था।

11 लाख के विला की विवरणिका में 59 लाख कीमत :

Read More रामसिंहपुरा ब्लास्ट मामले में खुलासा : पैसों का लालच और प्यार का झांसा, युवतियों को आतंकी हथियार बना रहा पाकिस्तान

15 अक्टूबर 2026 को शिखर अग्रवाल के पुत्रों के नाम पर अनंता रिसॉर्ट जयपुर में 24 विला खरीदे गए। इनकी कीमत 11-11 लाख रुपए प्रति विला थी जबकि रिसॉर्ट की विवरणिका में इसी आकार के विला का मूल्य 59 लाख रुपए बताया गया था।

Read More जयपुर स्थापना दिवस समारोह : सुबह प्रथम पूज्य को निमंत्रण, शाम को कवियों को हंसाया

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेकलिस्ट में बदलाव का मामला :

Read More मुख्यमंत्री के गृह जिले के अस्पताल में फर्श पर इलाज, गोविंद डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला 

मंडल का अतिरिक्त प्रभार के दौरान शिखर ने 28 अगस्त 2023 को सीटीई और सीटीओ की चेकलिस्ट में प्रक्रिया सरलीकरण के नाम पर बदलाव किया। संशोधित चेकलिस्ट से भूमि संपरिवर्तन दस्तावेज, वन विभाग की अनापत्ति और अरावली अधिसूचना से जुड़ी आवश्यकताएं हटा दी।  इसके बाद कम्पनी के अजबगढ़ अलवर जैसलमेर और जयपुर स्थित तीन अनंता रिसॉर्ट को स्वीकृतियां दी गईं।

कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए न्यू यूनिट बताकर किया आवेदन :

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 के तहत कम्पनी ने अजबगढ़ रिसॉर्ट को नई इकाई बताते हुए कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए आवेदन किया। प्रस्तावित निवेश का अधिकांश हिस्सा आवेदन के समय तक हो चुका था। 100 करोड़ रुपए के निवेश की पात्रता पूरी करने के लिए 3.02 हेक्टेयर अतिरिक्तभूमि भी निवेश में शामिल की जबकि इस भूमि की न तो रजिस्ट्री हुई और न ही संपरिवर्तन कराया था। पात्रता प्रमाण पत्र जारी होने से पहले ही रिसॉर्ट के कुल 135 में से 127 विला, यानी करीब 95 प्रतिशत, बेचे जा चुके थे। इसके बावजूद यह तथ्य परियोजना रिपोर्ट में नहीं दर्शाया। 19 अगस्त 2026 को शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक हुई। इसमें कम्पनी का पात्र निवेश 118.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें