तीन हजार साल पुरानी ममी ने खोले प्राचीन मिस्र के राज

शरीर में लीवर और प्लीहा के कुछ अवशेष मौजूद

तीन हजार साल पुरानी ममी ने खोले प्राचीन मिस्र के राज
इतिहास की परतों में छिपे रहस्यों को सामने लाने में आधुनिक विज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने तीन हजार साल से अधिक पुरानी मिस्र की एक महिला की ममी का सीटी स्कैन कर उसके जीवन, स्वास्थ्य और अंतिम संस्कार की परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं।

इतिहास की परतों में छिपे रहस्यों को सामने लाने में आधुनिक विज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने तीन हजार साल से अधिक पुरानी मिस्र की एक महिला की ममी का सीटी स्कैन कर उसके जीवन, स्वास्थ्य और अंतिम संस्कार की परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। खास बात यह है कि यह जांच ममी की पट्टियां खोले बिना की गई। 'ब्रेडेड लेडी' यानी चोटी वाली महिला के नाम से पहचानी जाने वाली इस ममी की उम्र मृत्यु के समय लगभग 20 से 30 वर्ष रही होगी। उसके हाथों पर मेहंदी से सजावट के संकेत मिले हैं। बालों की विशेष चोटियों के कारण उसे यह नाम दिया गया। उसके दांत बुरी तरह घिसे हुए थे और मसूड़ों की बीमारी के संकेत भी मिले। शरीर में लीवर और प्लीहा के कुछ अवशेष मौजूद थे।

दिमाग निकाले जाने के प्रमाण नहीं मिले। शोधकर्ताओं ने उसके दांतों की स्थिति को प्राचीन मिस्र की 'ओपनिंग ऑफ द माउथ' नामक अंतिम संस्कार की रस्म से जोड़ने की संभावना जताई है। मान्यता थी कि इस रस्म से मृत व्यक्ति को परलोक में बोलने, देखने और सांस लेने की क्षमता मिलती है।यह अध्ययन बताता है कि आधुनिक तकनीक केवल भविष्य नहीं संवार रही, बल्कि अतीत के रहस्यों को भी उजागर कर रही है। बिना ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाए तीन हजार साल पुराने जीवन को समझना विज्ञान की बड़ी उपलब्धि है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध