बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित

शुरुआती जांच में ब्रोमेट और PAHs को लेकर उठे थे सवाल

बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल को पानी के सैंपल जांच मामले में बड़ी राहत मिली है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की शुरुआती जांच में असुरक्षित बताए गए सैंपल, बाद की लैब जांच में सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे हैं। कंपनी ने पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

नई दिल्ली। पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को पानी के सैंपल की जांच के मामले में बड़ी राहत मिली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में असुरक्षित घोषित किए गए कंपनी के पानी के सैंपल बाद की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं।

दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की शुरुआती जांच में बिसलेरी के एक सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिली थी। कंपनी ने जांच के नतीजों को चुनौती देते हुए अपील की थी। इसके बाद सैंपल रेफरल फूड लैब भेजा गया, जहां पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) मिलने पर उसे असुरक्षित बताया गया था।

बिसलेरी ने कहा है कि पानी की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह नियामक के साथ पूरा सहयोग करेगी। इस बीच FSSAI अन्य खाद्य कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बनीपार्क मंडल मुख्यालय में चार दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण व...
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
राज काज में क्या है खास, जानें 
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज
पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट