बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संचालन एएलटी सुनीता नंदवाना ने किया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बनीपार्क मंडल मुख्यालय में चार दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण व जांच शिविर आयोजित। जयपुर जिले की 237 गाइड और 56 रेंजर ने भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार से जुड़ी आवश्यक गतिविधियों का प्रशिक्षण।
जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के मंडल मुख्यालय बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड व रेंजर प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। चार दिन चले इस शिविर में जयपुर जिले से 237 गाइड और 56 रेंजर ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गाइड शिविर का संचालन एएलटी सुनीता नंदवाना ने किया। अनीता सिंह और साधना रावत ने मुख्य परीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। चंद्रकांता, ममता डड्डा और आशा ने शिविर के संचालन और जांच कार्यों में सहयोग दिया। रेंजर शिविर का संचालन जयपुर की सीओ गाइड रितु शर्मा ने किया।
जांच कार्यों में दीक्षा, शिल्पा सौकरिया और प्रियंका ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार की आवश्यक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया और उनकी जांच भी की गई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Nov 2026 11:02:36
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बनीपार्क मंडल मुख्यालय में चार दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण व...

Comment List