भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
द्विपक्षीय संबंधों और विकास साझेदारी को मजबूत करने पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। स्वागत समारोह के साथ ही बालेन शाह के आधिकारिक भारत दौरे की शुरुआत हो गई। औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरे को भारत और नेपाल के आपसी संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक और विकास संबंधी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से भी इस मुलाकात पर नजरें टिकी हैं।

Comment List