तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल

कच्चे तेल के दाम घटने का फायदा आम उपभोक्ताओं तक न पहुंचाने का आरोप

तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में सरकारी तेल कंपनियों का मुनाफा 66% बढ़कर 29,896 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश की जनता ईंधन से लेकर रसोई तक महंगाई की मार झेल रही है, जबकि सरकारी तेल कंपनियां रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं। सुरजेवाला ने गुरुवार को सोशल मीडिया पाेस्ट में कहा कि जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का संयुक्त मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 29,896 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 13 तिमाहियों का रिकॉर्ड है। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और तेल कंपनियों के भारी मुनाफे का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में पेट्रोलियम उत्पादों पर जनता से 43 लाख करोड़ रुपये से अधिक वसूले गये हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल राहत देने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने...
सरकार के तीन साल पूरे होने पर 8 से 25 दिसंबर तक होंगे प्रदेशव्यापी आयोजन, रोजगार उत्सव और नारी शक्ति सम्मेलन पर रहेगा फोकस
किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट
लेखा संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग की सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यमुक्त 
जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग