प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार

इलाज के दौरान हुई थी मौत

प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से तंग आकर आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार किया है। कोनी थाना पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आरोपी युवती को जेल भेज दिया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी से परेशान युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने करीब 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। कोनी थाना पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलरामपुर निवासी विकास गुप्ता (22) के रूप में हुई है। वह रायपुर की एक निजी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। उसके पिता सूरजपुर जिले के भटगांव में कॉन्स्टेबल पद पर पदस्थ हैं। वहीं, आरोपी युवती आकांक्षा सिदार (21) सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली है और बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि विकास और आकांक्षा की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। लंबे समय से चल रहे इस संबंध के दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा लगातार विकास पर विवाह करने का दबाव बना रही थी और शादी से इनकार करने पर उसे फंसाने की धमकी देती थी।

जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को विकास और आकांक्षा कोनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। विवाद के बाद विकास ने कथित तौर पर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय आकांक्षा भी होटल के कमरे में मौजूद थी।

Read More फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत बरकरार, दोषसिद्धि पर रोक से सियासी गलियारों में हलचल

आग से गंभीर रूप से झुलसे विकास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया, जहां एक फरवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की थी।

Read More दुनिया में उम्मीद से पहले दस्तक देगा सुपरह्यूमन AI! इंसानों से आगे निकलेगी मशीन, नौकरियों पर संकट

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और घटनाक्रम के परीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि युवती द्वारा शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और फंसाने की धमकी दिए जाने से विकास मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने इन परिस्थितियों को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मानते हुए आकांक्षा सिदार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

Read More ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद

मामले में कोनी पुलिस ने शनिवार को आरोपी आकांक्षा सिदार (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से तंग आकर आत्महत्या...
23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! चुनाव हारते ही गांव से हटवा दीं 50 स्ट्रीट लाइटें, विधायक के तर्क पर उठे सवाल
पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत