भारत का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज

भारत का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
सिराज ने पहली सफलता दिलाई 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को छठें ओवर में मोहम्मद सिराज ने टिम साइफर्ट (14) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

माउंट मॉन्गानुई। अक्षर पटेल और इशान किशन (46-46) की शानदार पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (3 विकेट) और मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल (2-2 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को छोटे स्कोर का बचाव करते हुए पांचवें और सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।  यह सात साल बाद है जब भारत ने दो प्रारूपों में न्यूजीलैंड में सीरीज जीती है। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सीरीज में नौ विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ को प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

सिराज ने पहली सफलता दिलाई 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को छठें ओवर में मोहम्मद सिराज ने टिम साइफर्ट (14) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये और अंतराल पर अपने विकेट खोते गये। विल यंग (22) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। 25वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने निक केली (24) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। फिन ऐलन (1), माइकल ब्रेसवेल (19), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31), कप्तान मिचेल सैंटनर (24) और क्रिस्टियन क्लार्क (16) रन बनाकर आउट हुये। अक्षर पटेल ने जैकब डफी (9) को आउटकर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। 49वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने ब्लेयर टिकनर (14) को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को 187 रनों के स्कोर पर ढेर कर भारत को 22 रनों से जीत दिला दी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद