दिवाली के बाद भी सड़कों पर कचरे का अंबार, प्लास्टिक खा रहे बेसहारा पशु, हादसों को न्योता

स्वच्छता के दावों के बीच निगम प्रशासन की लापरवाही उजागर

दिवाली के बाद भी सड़कों पर कचरे का अंबार, प्लास्टिक खा रहे बेसहारा पशु, हादसों को न्योता
शहर के विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, लालकोठी, आगरा रोड, प्रताप नगर, सांगानेर, मालवीय नगर और मानसरोवर सहित कई क्षेत्रों में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर कचरा संग्रहण के बाद भी समय पर उठाव नहीं होने से गंदगी फैल रही है।

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ तीन शहरों की रेंकिंग से बाहर नगर निगम जयपुर प्रदेश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिलने पर अपनी पीठ थपथपा रहा है लेकिन हकीकत ऐसी है कि दिवाली के त्योहार पर सफाई के दावे करने वाले निगम की पोल खुलकर सामने आ रही है और शहर में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर व्यवस्था की पोल खोल रही है। शहर के कई इलाकों में सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं तो कई जगह गंदगी बीच सड़क तक फैल गई है। हालात यह हैं कि खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशु मुंह मार रहे हैं और प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट खा रहे हैं। इसके बावजूद निगम की ओर से प्रभावी सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही। शहर के विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, लालकोठी, आगरा रोड, प्रताप नगर, सांगानेर, मालवीय नगर और मानसरोवर सहित कई क्षेत्रों में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर कचरा संग्रहण के बाद भी समय पर उठाव नहीं होने से गंदगी फैल रही है।  स्वच्छता अभियान और नियमित सफाई के दावों के बीच यह स्थिति निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरे का तत्काल उठाव कराया जाए। इसके साथ ही बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाने और खुले में कचरा डालने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर