अशोक गहलोत ने ‘बजट फाइल्स’ के जरिए भाजपा सरकार पर साधा निशाना, खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की घोषणाओं पर उठाए सवाल

बार-बार 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई

अशोक गहलोत ने ‘बजट फाइल्स’ के जरिए भाजपा सरकार पर साधा निशाना, खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की घोषणाओं पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘बजट फाइल्स’ अभियान के तहत ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जुलाई 2024 और फरवरी 2026 में आयोजन के लिए 50-50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन खेल आयोजन अब तक नहीं हुआ।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट फाइल्स अभियान के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ के आयोजन को लेकर बजट घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में जुलाई 2024 और फरवरी 2026 की बजट घोषणाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि आयोजन के लिए बार-बार 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन खेल आयोजन अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया।

गहलोत ने पोस्ट में कहा कि जुलाई 2024 में खेलो राजस्थान यूथ गेम्स के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा हुई और फरवरी 2026 में भी वही घोषणा दोहराई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हर साल घोषणा की जा रही है, तो आयोजन अब तक क्यों नहीं हुआ।

पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया कि खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, लेकिन सरकार कागजों में उलझी रही। गहलोत ने इस मुद्दे के जरिए भाजपा सरकार की घोषणाओं और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर निशाना साधा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे