गहलोत आवास कार्यालय ने वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया, साझा न करने की अपील
यह तस्वीर असली नहीं
सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक तस्वीर व्यापक रूप से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर गहलोत आवास कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तस्वीर असली नहीं है और इसे फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है।
जयपुर। सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक तस्वीर व्यापक रूप से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर गहलोत आवास कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तस्वीर असली नहीं है और इसे फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है।
कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह तस्वीर फेक है। ऐसी झूठी तस्वीरें बनाना और फैलाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास कार्यालय ने सभी से अपील की है कि इस फर्जी तस्वीर को आगे साझा न करें। कार्यालय ने स्पष्ट रूप से इस तस्वीर को असली नहीं माना है और लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Nov 2026 19:01:35
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...

Comment List