ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे

ट्रंप को ईरान का सीधा संदेश

ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका समझौते की इच्छा जताए और विश्वास बहाली के कदम उठाए तो विशेषज्ञ स्तर पर चर्चा हो सकती है। ईरान अपनी सात शर्तों पर अड़ा है। मांगें पूरी होने पर दो दिन के बजाय दो घंटे में भी जलमार्ग खोला जा सकता है।

तेहरान। ईरान अमेरिका के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और इस संबंध में अपनी योजना लागू करने की समय-सीमा कम करने को लेकर विशेषज्ञ स्तर की बातचीत करने के लिए तैयार है, बशर्ते अमेरिका ईरान के साथ समझौता करने का इच्छुक हो। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कि अमेरिका को ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है, विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान को अमेरिका की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उनके अनुसार, ईरान चाहता है कि अमेरिका स्पष्ट रूप से घोषणा करे कि वह ईरान के साथ समझौता करना चाहता है। इसके अलावा, ईरान को अमेरिका की ओर से विश्वास बहाली के कुछ उपायों की भी जरूरत है।

अराघची ने कहा, यदि वे (अमेरिकी राष्ट्रपति) इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं, तो हम इस परियोजना और इसे लागू करने के तरीकों पर अमेरिकी पक्ष के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हमारी मांग स्पष्ट है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए हमारी ओर से रखी गई सात शर्तें पूरी की जानी चाहिए। बेशक, यदि अमेरिका इन शर्तों को लागू करने के तरीके को लेकर अपने प्रस्ताव और विचार हैं, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका विभिन्न मुद्दों को लिखित रूप देने के तरीकों और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समझौते तक पहुंचने के स्वरूप पर चर्चा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, उदाहरण के तौर पर यदि वे (ईरान की शर्तें लागू करने की) समयसीमा दो दिन से घटाकर एक दिन या यहां तक कि दो घंटे करना चाहते हैं, तो हमें इससे कोई समस्या नहीं है। हमारे लिए केवल इतना महत्वपूर्ण है कि हमारी मांगें पूरी हों। यदि वे पूरी होती हैं, तो होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दिया जाएगा।Þ उन्होंने कहा कि यदि इन शर्तों के ब्योरे और उन्हें लागू करने के तरीकों पर चर्चा की जरूरत है, तो ईरान विशेषज्ञ स्तर पर (एजेंसी) के लिए तैयार है।  अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के ईरान के मौजूदा दो दिवसीय प्रस्ताव के तहत, अमेरिका द्वारा ईरान की मांगें पूरी किए जाने के बाद दूसरे दिन तेहरान इस जलमार्ग को जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने और उसी दिन बातचीत शुरू करने को तैयार है। इन मांगों में विशेष रूप से ईरान के खिलाफ अमेरिका के हालिया प्रतिबंधात्मक उपायों को हटाना शामिल है।

 

Read More सोनिया-खड़गे ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले- आज भी जिंदा है आधुनिक भारत का सपना

 

Read More आगरा में दलित महासम्मेलन से पहले सियासी विवाद, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े

Tags: America

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...
ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग