आगरा में दलित महासम्मेलन से पहले सियासी विवाद, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े

जीआईसी मैदान में महासम्मेलन की भव्य तैयारियां पूरी

आगरा में दलित महासम्मेलन से पहले सियासी विवाद, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े
आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के दलित महासम्मेलन से ठीक पहले शहर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए विवादित होर्डिंग लगाए गए, जिन्हें नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर फाड़ दिया।

आगरा। समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन से पहले आगरा में राजनीतिक विवाद सामने आया है। शहर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग में अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान के पुराने बयानों का उल्लेख किया गया था। जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग फाड़ दिए। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें रिंकू यादव, विपिन आशु और राघवेंद्र ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।

शनिवार को आयोजित महासम्मेलन की तैयारियां पार्टी पदाधिकारियों की देखरेख में पूरी की गईं। कार्यक्रम के लिए मैदान में करीब 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन में अखिलेश यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी शामिल होंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे निजी विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट