रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे औद्योगिक कस्बे, नीमराना होकर जयपुर पहुंचेगी नई रेल लाइन

जयपुर-दिल्ली रूट का होगा दबाव कम

रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे औद्योगिक कस्बे, नीमराना होकर जयपुर पहुंचेगी नई रेल लाइन
जयपुर-दिल्ली रेल ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और रेल नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर वाया नीमराना प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी।

जयपुर। जयपुर-दिल्ली रेल ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और रेल नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर वाया नीमराना प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस लाइन के बनने से यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा। यह लाइन जयपुर-दिल्ली के बीच वैकल्पिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी। अभी अलवर-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों का भारी दबाव है, जिससे देरी और भीड़ की समस्या बनी रहती है। नया रूट बनने पर दबाव घटेगा और ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सकेगा।

उद्योगों को मिलेगी रफ्तार :

प्रस्तावित ट्रैक नीमराना से गुजरेगा, जो दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी कंपनियां स्थापित हैं। रेल कनेक्टिविटी मिलने से इन्हें सस्ती और तेज लॉजिस्टिक्स सुविधा मिलेगी, जिससे उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

नई लाइन से क्या फायदे ?

Read More चौथ पर्व पर हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आचायश्री को अर्पित किया 56 व्यंजनों का थाल

 जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक दबाव में कमी 
 नीमराना सहित औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी
 वैकल्पिक और तेज रूट की सुविधा
 ट्रेनों में देरी और भीड़ से राहत
 कोटपूतली, शाहपुरा, बहरोड़ को रेल नेटवर्क से जुड़ाव
 दूरी घटने से समय की बचत

Read More पंचायती राज चुनाव की व्यस्तता के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1 महीने बाद पहुंचे विधानसभा

पहली बार जुड़ेंगे कस्बे :

Read More गहलोत आवास कार्यालय ने वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया, साझा न करने की अपील

कोटपूतली, शाहपुरा और बहरोड़ जैसे कस्बों को भी इस परियोजना से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इन्हें पहली बार मजबूत रेल नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, आवागमन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

5.73 करोड़ मंजूर, आगे की प्रक्रिया: 191 किमी लंबे रूट के सर्वे के लिए 5.73 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस प्रक्रिया में समय लगना तय है, हालांकि जल्द सर्वे शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

इनका कहना है...

रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। 191 किमी लंबे रूट के सर्वे के लिए 5.73 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस लाइन के बनने से यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा।
अमित सुदर्शन, सीपीआरओ 

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध