मुख्यमंत्री के प्रयासों से राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की ओर अग्रसर, गत 3 वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल

किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली सुनिश्चित 

मुख्यमंत्री के प्रयासों से राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की ओर अग्रसर, गत 3 वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में ऐसा अभूतपूर्व बदलाव आया है जिससे राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में ऐसा अभूतपूर्व बदलाव आया है जिससे राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। विद्युत उत्पादन क्षमता, सौर ऊर्जा, ट्रांसफार्मर क्षमता आवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तुलना में कई गुना उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली सुनिश्चित हो रही हैं। भजनलाल सरकार के कार्यकाल (दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2026 तक) में गत तीन वर्ष के दौरान कुल विद्युत उत्पादन क्षमता में 11,699 मेगावाट की भारी वृद्धि हुई है। जबकि गत सरकार के शुरुआती तीन वर्षों में (दिसंबर 2018 से अक्टूबर 2021 तक) यह वृद्धि मात्र 2,969 मेगावाट ही थी।

इस प्रकार कुल उत्पादन क्षमता में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी राजस्थान ने नई बुलंदियों को छू रहा है। सितंबर 2026 तक सौर क्षमता में 28,302 मेगावाट का इजाफा हुआ है, जो कि पूर्ववर्ती सरकार के 3,984 मेगावाट की तुलना में लगभग सात गुना से भी अधिक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान