नेहरू : राष्ट्र के विराट स्वप्न और एक मनुष्य की अंतरंग विफलताओं के बीच

मौलाना आजाद तथा दूसरे राष्ट्रीय नेता विचार-विमर्श करते थे

नेहरू : राष्ट्र के विराट स्वप्न और एक मनुष्य की अंतरंग विफलताओं के बीच
परिचय उनकी पुस्तक 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' के माध्यम से होता है। सितंबर 1970 में इंदिरा गांधी के साथ इलाहाबाद के आनंद भवन की यात्रा उनके लिए किसी ऐतिहासिक तीर्थयात्रा जैसी थी। इंदिरा उन्हें वे कमरे दिखाती हैं, जहां स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीतियां बनती थीं।

परिचय उनकी पुस्तक 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' के माध्यम से होता है। सितंबर 1970 में इंदिरा गांधी के साथ इलाहाबाद के आनंद भवन की यात्रा उनके लिए किसी ऐतिहासिक तीर्थयात्रा जैसी थी। इंदिरा उन्हें वे कमरे दिखाती हैं, जहां स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीतियां बनती थीं। वह तहखाना, जहां ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध गुप्त प्रचार-सामग्री छपती थी और वह पुस्तकालय, जहां गांधी, नेहरू, पटेल, मौलाना आजाद तथा दूसरे राष्ट्रीय नेता विचार-विमर्श करते थे। इसी पुस्तकालय में सोनिया की दृष्टि नेहरू की 'भारत की खोज' पर पड़ती है। भारत के बारे में नेहरू की वह कल्पना उन्हें गहराई से प्रभावित करती है। इटली से आई एक युवती भारत को पहली बार किसी एक धर्म, जाति, भाषा या ऐतिहासिक पहचान में सीमित करने के बजाय उसकी अनगिनत सभ्यतागत परतों को पहचान रही थी। सोनिया लिखती हैं कि नेहरू की पुस्तकों में उन्हें भारत और उसके लोगों की गहरी समझ, उदारता, करुणा तथा प्रकृति के प्रति असाधारण संवेदनशीलता मिली। आत्मकथा का सर्वाधिक मार्मिक और बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रसंग नेहरू, कमला और इंदिरा गांधी के संबंधों का है।

सोनिया बताती हैं कि आनंद भवन का पारिवारिक वातावरण हमेशा वैसा उदार और संवेदनशील नहीं था, जैसा नेहरू की सार्वजनिक छवि से अनुमान लगाया जा सकता है। कमला नेहरू को परिवार की कुछ प्रभावशाली महिलाओं से अपमानजनक और उपेक्षापूर्ण व्यवहार सहना पड़ा। नेहरू जेल अथवा राजनीतिक यात्राओं पर होते तो बीमार कमला अनेक बार स्वयं को अकेला और असुरक्षित पाती थीं। 1941 में इंदिरा ने अपने पिता को एक अत्यंत कठोर पत्र लिखा। उसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने परिवार के भीतर अपनी पत्नी के साथ हुए अन्याय को पर्याप्त गंभीरता से नहीं लिया। इस पत्र से नेहरू आहत हुए। उन्होंने अपनी व्यथा महात्मा गांधी को लिखी। उस पत्र में नेहरू स्वीकार करते हैं कि सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं, लगातार अनुपस्थिति और जेल यात्राओं ने उन्हें एक असंतोषजनक पति बना दिया था। लेकिन इसी स्वीकारोक्ति में वे कमला के प्रति अपने गहरे प्रेम का उल्लेख भी करते हैं। नेहरू के व्यक्तित्व का दूसरा अंतर्विरोध इंदिरा और फिरोज गांधी के विवाह में सामने आता है। जब इंदिरा और फिरोज ने विवाह करने का निर्णय लिया, तब नेहरू आरंभ में उत्साहित नहीं थे। उन्होंने इंदिरा की पढ़ाई अधूरी होने का तर्क दिया और कुछ समय तक इस विवाह को टालने का प्रयास किया। लेकिन बाद में नेहरू का दृष्टिकोण बदलता है।

महात्मा गांधी को लिखे पत्र में वे स्वीकार करते हैं कि इंदिरा को जिस प्रकार के साहचर्य और भावनात्मक आश्रय की आवश्यकता है, वह एक पिता प्रदान नहीं कर सकता। अंतरधार्मिक विवाह का विरोध बढ़ने पर नेहरू ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया कि माता-पिता सलाह दे सकते हैं, लेकिन विवाह का अंतिम निर्णय संबंधित स्त्री और पुरुष का होना चाहिए। उन्होंने अपनी आरंभिक असहमति को अंतिम नैतिक निर्णय नहीं बनने दिया। सोनिया ने एक और महत्त्वपूर्ण पत्र का उल्लेख किया है, जिसमें नेहरू इंदिरा को समझाते हैं कि अच्छी पारिवारिक परंपरा का अर्थ केवल प्रतिष्ठा प्राप्त करना नहीं होता। वह अपने आचरण को ऊंचा रखने और पूर्वजों की मशाल को जलाए रखने का उत्तरदायित्व भी है। सोनिया के अनुसार, इंदिरा इसे विशेषाधिकार नहीं, कर्तव्य मानती थीं। यहीं एक ऐतिहासिक विडंबना भी दिखाई देती है। जिस नेहरू परिवार को भारतीय राजनीति में वंशवाद की बहस के केंद्र में रखा जाता है, उसकी निजी पत्रावली में नेहरू वंशगत प्रतिष्ठा को नैतिक अनुशासन से बांधते दिखाई देते हैं। एक बेहद रोचक संस्मरण फिदेल कास्त्रो से जुड़ा है।

कास्त्रो ने राजीव और सोनिया को बताया कि 1960 में न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान अमेरिकी अधिकारियों की उपेक्षा के बीच नेहरू स्वयं उनसे मिलने पहुंचे थे। कास्त्रो उस आत्मीयता को दशकों बाद भी नहीं भूले थे। सोनिया के वर्णन में यह एक विश्वनेता का दूसरे विश्वनेता के प्रति असाधारण सम्मान है। पुस्तक के अंतिम हिस्सों में नेहरू एक समकालीन वैचारिक प्रश्न बन जाते हैं। सोनिया का तर्क है कि नेहरू के प्रति भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार का विरोध केवल राजनीतिक नहीं, भारत की धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक अवधारणा से जुड़ा है। वह सोशल मीडिया पर नेहरू और उनके परिवार के विरुद्ध प्रसारित असत्य एवं अपमानजनक प्रचार की भी चर्चा करती हैं। यह स्पष्टतः सोनिया गांधी का राजनीतिक मूल्यांकन है। इसे उनकी निजी स्मृतियों से अलग पढ़ना आवश्यक है। लेकिन पुस्तक का सबसे स्थायी योगदान शायद राजनीतिक प्रतिवाद में नहीं, ऐतिहासिक दस्तावेजों की पुनर्खोज में है। इंदिरा की मृत्यु के बाद सोनिया को उनके कागजों में नेहरू और इंदिरा के बीच 1922 से 1964 तक का विशाल पत्राचार मिला। उन्होंने इसका संपादन करवाया और दो खंडों- 'फ्रीडम्स डॉटर' तथा 'टू अलोन, टू टुगेदर'- में प्रकाशित किया। इन पत्रों से सामने आने वाले नेहरू किसी सार्वजनिक भाषण के निर्भ्रांत नायक नहीं हैं। वे प्रेम करते हैं, दुखी होते हैं, कभी अन्याय को पहचान नहीं पाते और फिर अपनी ही अंतरात्मा के सामने खड़े होते हैं। यही सोनिया की आत्मकथा में नेहरू की सबसे बड़ी उपस्थिति है। किसी राष्ट्रनिर्माता की ऐतिहासिक महानता इस बात में नहीं कि वह मानवीय दुर्बलताओं से मुक्त था, इस बात में भी खोजी जानी चाहिए कि अपनी दुर्बलताओं को पहचानने की उसमें कितनी नैतिक क्षमता थी। नेहरू ने भारत को इतिहास की अनेक परतों में जीवित एक सभ्यता माना था।

Read More लोकआस्था, प्रकृति उपासना और सूर्य साधना का महापर्व : छठ पूजा

त्रिभुवन
ये लेखक के अपने विचार हैं।

Read More पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में दिया योगदान

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर