वन विभाग की बजट घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करें, 22 नवंबर तक देनी होगी चार माह की कार्ययोजना

लक्ष्यों और समयसीमा का स्पष्ट उल्लेख करना होगा

वन विभाग की बजट घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करें, 22 नवंबर तक देनी होगी चार माह की कार्ययोजना
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वन विभाग के अधिकारियों को बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और पारिस्थितिकी पर्यटन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वन विभाग के अधिकारियों को बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और पारिस्थितिकी पर्यटन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। शासन सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रत्येक अधिकारी से आगामी चार माह की लिखित कार्ययोजना 22 नवंबर तक प्रस्तुत करने को कहा। इसमें 31 मार्च 2027 तक पूरे होने वाले कार्यों, मापने योग्य लक्ष्यों और समयसीमा का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। मुख्य सचिव ने वन क्षेत्रों में गश्त करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विभागीय गतिविधियों की निगरानी के लिए ‘डिजी-वन’ प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने पौधरोपण, पौधों की देखभाल, वन्यजीव संरक्षण, विकास कार्यों और अवैध बजरी खनन रोकने की कार्रवाई को तस्वीरों एवं आंकड़ों सहित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रगति के आकलन के लिए दस प्रमुख संकेतक तय करने को भी कहा।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण और निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सफल वन संरक्षण प्रयासों का दस्तावेजीकरण कर आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय कैम्पा के सीईओ आनंद मोहन ने प्रतिपूरक वनीकरण और गोडावण संरक्षण परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर