नेहरू की 137वीं जयंती पर जयपुर में विचार गोष्ठी, नेहरू युग और वर्तमान परिस्थितियों पर हुआ मंथन
आजादी के बाद की संवैधानिक यात्रा पर हुई चर्चा
जयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर भारत सेवा संस्थान और सहयोगी संस्थाओं की ओर से शनिवार को जयपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के सचिव जी एस बापना के अनुसार झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति कार्यालय में हुई। नेहरू युग और वर्तमान परिस्थितियां विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में देश के जाने-माने पत्रकार और लेखक डॉ. पंकज श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रहे।
उन्होंने आजादी के बाद के शुरुआती दौर की संवैधानिक यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य तय करने का अधिकार संसद के पास है। गोष्ठी से पहले सुबह रामनिवास बाग स्थित नेहरू प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान से जुड़े लोगों और गणमान्य नागरिकों ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। बापना सहित कार्यक्रम संयोजक राजीव अरोड़ा, एल.डी. शर्मा और श्याम सुंदर जोशी सहित शहर के प्रबुद्धजनों, युवाओं और आमजन से कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Comment List