दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन

व्यापार मेले में दिखेगी राजधानी की ताकत

दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली मंडप का उद्घाटन किया। इस बार फोकस स्टेट दिल्ली के 996 वर्ग मीटर के मंडप में 62 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें 10 स्टॉल महिला उद्यमियों के लिए हैं। मंडप में दिल्ली की विरासत, संस्कृति, कारोबार के साथ नमो वन, स्वच्छ यमुना और इलेक्ट्रिक वाहनों की झलक भी दिखेगी।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में दिल्ली मंडप का उद्घाटन किया। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, विविध संस्कृति, उद्यमशीलता और आधुनिक विकास का भी प्रतीक है। इस वर्ष व्यापार मेले में फोकस स्टेट के रूप में दिल्ली की भागीदारी राजधानी की बढ़ती आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मंडप के माध्यम से विरासत और विकास की यात्रा को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। यह मंच उद्यमियों, महिला कारोबारियों, शिल्पकारों और स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों एवं प्रतिभा को व्यापक पहचान दिलाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने मंडप में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से बातचीत कर उनके उत्पादों, सेवाओं और उद्यमों की जानकारी ली। इस वर्ष व्यापार मेले में दिल्ली को फोकस स्टेट का दर्जा दिया गया है। दिल्ली मंडप में राजधानी की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, उद्यमशीलता और आधुनिक विकास की झलक प्रस्तुत की गयी है। दिल्ली मंडप का कुल क्षेत्रफल 996 वर्ग मीटर है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 62 स्टॉल लगाए गए हैं। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विशेष प्राथमिकता देते हुए 10 स्टॉल आवंटित किये गये हैं। इसके अलावा 14 स्टॉल सरकारी विभागों एवं संस्थानों, 25 निजी प्रदर्शकों, छह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) के प्रतिभागियों और सात स्टॉल एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा ओडीओपी निर्यातकों को दिये गये हैं। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) को मंडप की नोडल एजेंसी बनाया गया है।

मंडप में दिल्ली की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान के साथ नमो वन, स्वच्छ यमुना तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जैसी पर्यावरण एवं विकास संबंधी पहलों को भी प्रदर्शित किया गया है। यहां शिक्षा, परिवहन, समाज कल्याण, पर्यटन और दिल्ली जल बोर्ड सहित विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों ने भागीदारी की है। इसके अलावा दिल्ली कारागार विभाग, राज्य शहरी आजीविका मिशन, दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और सोट्टो (एसओटीटीओ) दिल्ली भी अपने कार्यों और पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

 

Read More डिलीवरी की कमाई से कटेगा एक प्रतिशत : खाते में जमा होगी रकम, राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

Read More इजरायल की राजनीति में नया मोड़, क्या नेतन्याहू के हाथ से फिसलेगी सत्ता?

 

Read More कौन हैं डॉ. आरती शाह ? जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा भारतीय कनेक्शन

 

Tags: rekha

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर