सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी

पशुपालकों को 75 प्रतिशत सब्सिडी का मिलेगा लाभ

सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी
राजस्थान में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के लिए शुरू की गई सेक्स सॉर्टेड सीमन योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस तकनीक से अब 73 प्रतिशत से अधिक मादा पशुओं का जन्म हो रहा है।

जयपुर। राजस्थान में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के लिए शुरू की गई सेक्स सॉर्टेड सीमन योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस तकनीक से अब 73 प्रतिशत से अधिक मादा पशुओं का जन्म हो रहा है। योजना की सफलता को देखते हुए पशुपालन विभाग ने वर्ष 2026-27 में 7 लाख 6 हजार डोज खरीदने की तैयारी की है। इसके लिए राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड को 16.88 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। योजना के शुरुआती चरण में वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश में दो लाख पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया। 34 जिलों में 11,514 पशुओं की ब्यांत के सर्वे में गायों में 72 प्रतिशत बछड़ियां और भैंसों में 73 प्रतिशत पाड़ियां पैदा होने की पुष्टि हुई है। मादा जन्म दर में झुंझुनूं 83 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। बीकानेर 81 प्रतिशत के साथ दूसरे, धौलपुर 80 प्रतिशत के साथ तीसरे तथा दौसा और झालावाड़ 79 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर हैं। जयपुर और बाड़मेर 78 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित योजना के तहत सीमन की प्रति डोज पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बाजार में 280 रुपए की डोज पशुपालकों को महज 70 रुपए में उपलब्ध कराई जा रही है। 15 अक्टूबर 2026 तक 6.64 लाख पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है। बकरियों में भी शुरू हुई तकनीक गाय-भैंस के बाद अब बकरियों में भी कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए 15 जिलों में 5 हजार डोज वितरित की गई हैं। इनमें नागौर को सर्वाधिक 900, जयपुर को 700 और जोधपुर को 570 डोज मिली हैं। सिरोही और जखराना नस्ल की बकरियों में इनका उपयोग होगा। पशुपालकों को प्रति डोज 50 रुपए देने होंगे। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार उन्नत नस्ल सुधार के जरिए राजस्थान को दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्वे के आंकड़े पूरे आने पर मादा पशुओं की जन्म दर 80 प्रतिशत से भी पार हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2026-27 में 7.06 लाख डोज खरीदने की तैयारी
राजस्थान में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के लिए शुरू की गई सेक्स सॉर्टेड सीमन...
'अपना नजरिया है तो खुद फिल्म बनाइए', रामायण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ता को खरी-खरी
अफगानिस्तान में भीषण हादसा: उत्तरी समांगन प्रांत में हथगोला फटने से 9 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर तो कहीं आरएलपी और निर्दलीय भी मैदान में
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का निधन, 2003 से 2008 तक रहे जेकेपीसीसी अध्यक्ष
‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य