अफगानिस्तान में भीषण हादसा: उत्तरी समांगन प्रांत में हथगोला फटने से 9 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
दोस्तों संग खेलते समय हुआ विस्फोट
अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत के हजरत सुल्तान जिले में गुरुवार अपराह्न पिछले युद्धों के दौरान बिना फटे एक पुराने हथगोले में विस्फोट होने से नौ किशोर घायल हो गए। तीन किशोरों को फुटबॉल मैदान में यह हथगोला मिला था, जिससे दोस्तों के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ।
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में पिछले युद्धों के दौरान बिना फटा एक हथगोला के फटने से नौ किशोर घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हशमतुल्लाह रहमानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को अपराह्न में हजरत सुल्तान जिले में हुई। तीन किशोरों को फुटबॉल मैदान में एक हथगोला मिला था। वे अपने दोस्तों के साथ उससे खेलने लगे, तभी उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में नौ किशोर घायल हो गए।
रहमानी के अनुसार, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना के संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Nov 2026 12:40:04
अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत के हजरत सुल्तान जिले में गुरुवार अपराह्न पिछले युद्धों के दौरान बिना फटे एक पुराने...

Comment List