जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन

23 नवंबर को बेणेश्वर धाम में जनसभा ,बेणेश्वर धाम में जुटेगा जनसैलाब

जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन
भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजाति गौरव सप्ताह के तहत भाजपा  प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम करेगी।

जयपुर । भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजाति गौरव सप्ताह के तहत भाजपा  प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम करेगी। जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नायक-नायिकाओं, संतों और समाज सुधारकों के योगदान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। 14 नवंबर को जिलों में जनजातीय समाज के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ  सफाई करेंगे। वहां दीपोत्सव होंगे। उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जागरूकता अभियान के तहत 16 से 20 नवंबर तक खेल एवं निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। 15 से 20 नवंबर तक युवा संवाद होंगे। पूर्व महामंत्री मोतीलाल मीणा को इसके लिए प्रदेश संयोजक बनाया गया है।  मुंडा की जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। मंडल स्तर तक कार्यक्रम होंगे। जनजातीय छात्रावासों में संपर्क अभियान चलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को जोड़ने को युवा संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, मेले और प्रदर्शनियां होंगी।

जनजातीय नायकों और प्रतिभाओं का मन की बात में पीएम मोदी ने भी उल्लेख किया है। उनकी प्रेरक कहानियों को समाज के सामने लाया जाएगा। पार्टी ऐसे संतों, समाजसेवियों, कलाकारों और आधुनिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रयास करेगी, जिन्होंने समाज और  राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 23 नवंबर को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम पर  जनजाति गौरव जनसभा होगी। कहा कि भाजपा की वाजेपेयी और मोदी सरकार ने जनजातीय समाज के विकास और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रीयपति तक बनाया। केन्द्रीय मंत्रिमंडल और राज्यों में भी जनजातीय समाज को पूरा प्रतिनिधित्व मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद पहली बार अनुसूचित जनजातियों के लिए विधानसभा की नौ सीटें आरक्षित की गईं। विकास बजट में वृद्धि की गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा  की चाकू घोंपकर हत्या कर दी पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन पर सुबह किया ताबड़तोड़ हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम।
जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन
Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल
"सब चंगा सी, अब तो-सब महँगी सी" दावे नहीं, महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार : जयराम रमेश
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत